कक्षा 12 संस्कृत ऐच्छिक मासिक पाठ्यक्रम

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) द्वारा कक्षा 12 संस्कृत ऐच्छिक (Sanskrit Elective - Session 2026-27) के लिए निर्धारित मासिक पाठ्यक्रम (Syllabus Split-up) विवरण निम्नलिखित है:  
1. अप्रैल 2026
NCERT अध्याय: शाश्वती (द्वितीयो भागः): प्रथमः पाठः 'विद्यायामृतमश्नुते' (पूर्ण) तथा द्वितीयः पाठः 'रघुकौत्ससंवादः' (आरम्भ)।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 1 का पठन, उच्चारण, शब्दार्थ, अन्वय, भावग्रहण व प्रश्न-अभ्यास। पाठ 2 का संवाद-प्रसंग, पात्र-परिचय और वाक्य-रचना (प्रारम्भिक भाग)।  
व्याकरण व रचनात्मक कार्य: स्वरसंधि (दीर्घ, गुण, यण, अयादि, पूर्वरूप) एवं अभ्यास; अपठित गद्यांश (1) तथा अनुच्छेद/पत्र-ढाँचा (1)।  
2. मई 2026
NCERT अध्याय: शाश्वतीः द्वितीयः पाठः 'रघुकौत्ससंवादः' (पूर्ण) तथा तृतीयः पाठः 'बालकौतुकम्' (पूर्ण)।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 2 का संवाद-वाचन/अभिनय, पद्य/गद्य-आधारित प्रश्न, संदर्भ-प्रसंग व भाव-व्याख्या। पाठ 3 का कथ्य, चरित्र-चित्रण, शब्द-भण्डार व प्रश्न-अभ्यास।  
व्याकरण व रचनात्मक कार्य: व्यञ्जनसंधि (श्चुत्व/ष्टुत्व, मोऽनुस्वारः, परसवर्णः) व अभ्यास; पठित पाठों से अव्यय चयन/प्रयोग; औपचारिक/अनौपचारिक पत्रलेखन (1)।  
3. जून 2026
NCERT अध्याय: शाश्वतीः चतुर्थः पाठः 'कर्मगौरवम्' (पूर्ण) तथा पञ्चमः पाठः 'शुकनासोपदेशः' (पूर्ण)।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 4 की विषय-वस्तु, संदेश/मूल्य-बोध, पद-प्रयोग व प्रश्न-अभ्यास। पाठ 5 का उपदेशात्मक पक्ष, भाषिक विशेषताएँ, भाव-व्याख्या व प्रश्न-अभ्यास।  
व्याकरण व रचनात्मक कार्य: विसर्गसंधि (सत्त्व/उत्त्व/रुत्त्व/लोप) व अभ्यास; पठित पाठांशों के आधार पर कारक-उपपदविभक्तियाँ; अनुच्छेद (1) व अपठित गद्यांश (1)।  
4. जुलाई 2026
NCERT अध्याय: शाश्वतीः सप्तमः पाठः 'विक्रमस्यौदार्यम्' (पूर्ण) तथा अष्टमः पाठः 'कार्य वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्' (आरम्भ)।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 7 का कथानक/मूल्य, भाषा-शैली व प्रश्न-अभ्यास। पाठ 8 का गद्यांश/श्लोकांश का अर्थ, संदेश व प्रश्न-अभ्यास।  
व्याकरण व रचनात्मक कार्य: कृदन्त प्रत्यय (क्त, क्तवतु, शतृ, शानच्, यत्, तव्यत्, अनीयर, तृच्, णिन्, अच) का परिचय व अभ्यास; हिंदी/अंग्रेजी से संस्कृत में लघु अनुवाद (1)।  
5. अगस्त 2026
NCERT अध्याय: शाश्वतीः अष्टमः पाठः 'कार्य वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्' (पूर्ण) तथा नवमः पाठः 'दीनबन्धुः श्रीनारायणः' (पूर्ण) + अर्धवार्षिक परीक्षा तैयारी।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 8 का समापन (गद्यांश/श्लोकांश अर्थ, संदेश, अभ्यास)। पाठ 9 का जीवन-परिचय, प्रेरक प्रसंग, भाषा-शैली व प्रश्न-अभ्यास।  
व्याकरण व पुनरावृत्ति: तद्धित-प्रत्यय (णिनि, ठक्, अण्, ढ, मयट्) व अभ्यास; अव्यय/कारक/संधि की समेकित पुनरावृत्ति तथा बोर्ड-पैटर्न पर आधारित परीक्षा तैयारी (पाठ 1-5 एवं 7-9 पूर्ण)।  
परीक्षा: अर्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly Examination): 07-09-2026 से 12-09-2026।  
6. सितंबर 2026
NCERT अध्याय: शाश्वतीः दशमः पाठः 'योगस्य वैशिष्ट्यम्' (पूर्ण) तथा 'संस्कृत-साहित्य-परिचयः' का चतुर्थ अध्याय 'महाकाव्य' (आरम्भ)।  
उप-विषय/सीमा: पाठ 10 की योग-सम्बन्धी अवधारणाएँ, शब्दार्थ/व्याकरणिक बिंदु व प्रश्न-अभ्यास। चतुर्थ अध्याय का महाकाव्य - सामान्य परिचय, प्रमुख विशेषताएँ व उदाहरण।  
व्याकरण: स्त्री-प्रत्यय (टाप्/डीप्) + अभ्यास; पाठांश-आधारित अवबोधन प्रश्न (गद्य/पद्य)।  
7. अक्टूबर 2026
NCERT अध्याय: 'संस्कृत-साहित्य-परिचयः' का चतुर्थ अध्याय 'महाकाव्य' (पूर्ण), पञ्चम अध्याय 'ऐतिहासिक महाकाव्य' (पूर्ण), सप्तम अध्याय 'गद्य काव्य एवं चम्पू काव्य' (आरम्भ) तथा परिशिष्टः 'छन्द' (आरम्भ)।  
उप-विषय/सीमा: महाकाव्य तथा ऐतिहासिक महाकाव्य का स्वरूप/विशेषताएँ/उदाहरण। गद्यकाव्य एवं चम्पूकाव्य का सामान्य परिचय। छन्द: अनुष्टुप, उपजाति, वसन्ततिलका, मालिनी, शिखरिणी, मन्दाक्रान्ता (परिचय व पहचान अभ्यास)।  
8. नवंबर 2026
NCERT अध्याय: 'संस्कृत-साहित्य-परिचयः' का सप्तम अध्याय 'गद्य काव्य एवं चम्पू काव्य' (पूर्ण), नवम अध्याय नाट्य 'साहित्य' (पूर्ण), परिशिष्टः 'छन्द' (पूर्ण) + 'अलङ्कार' (पूर्ण) + संपूर्ण पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति।  
उप-विषय/सीमा: गद्यकाव्य, चम्पूकाव्य तथा नाट्य साहित्य का स्वरूप, अवयव व संक्षिप्त परिचय (बोर्ड-पैटर्न)। छन्द/अलङ्कार की उदाहरण सहित पुनरावृत्ति व पहचान प्रश्न।  
पाठ्यक्रम पूर्णता लक्ष्य: नवंबर 2026 तक कक्षा 12 का संपूर्ण पाठ्यक्रम (शाश्वती पाठ 1-5, 7-10 + साहित्य-परिचय अध्याय 4,5,7,9 + छन्द/अलङ्कार) समाप्त करने का लक्ष्य है।  
9. दिसंबर 2026 से जनवरी 2027
गतिविधि: संपूर्ण पाठ्यक्रम का अभ्यास, उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching), प्री-बोर्ड ब्लॉक, लेखन व व्याकरण अभ्यास (Drill)।  
उप-विषय/सीमा: बोर्ड-उन्मुख मिश्रित प्रश्नपत्रों का अभ्यास: अपठित (गद्य), रचना (पत्र/अनुच्छेद/अनुवाद), व्याकरण (संधि/प्रत्यय/अव्यय/विभक्ति/विग्रह), पठितावबोधन (गद्य/पद्य/नाट्य), छन्द/अलङ्कार और साहित्य-परिचय। त्रुटि-विश्लेषण (Error-log) व सुधार।  
परीक्षा: प्री-बोर्ड-I (07-12-2026 से 12-12-2026) तथा प्री-बोर्ड-II/मॉक टेस्ट (विद्यालय/बोर्ड के समयानुसार)।  
10. फरवरी 2027 से मार्च 2027
गतिविधि: बोर्ड परीक्षा की तैयारी, परीक्षा-पूर्व त्वरित पुनरावृत्ति (छन्द, अलङ्कार, संधि, प्रत्यय, विभक्ति) तथा रिविजन टेस्ट।  
परीक्षा: बोर्ड कार्यक्रम (Schedules) के अनुसार बोर्ड परीक्षा (थ्योरी) का आयोजन एवं परीक्षा पश्चात अकादमिक सहयोग।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पाठ योजना के प्रमुख बिन्दु